होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा कैबिनेट का हुआ विस्तार, 6 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री और 4 ने राज्य मंत्री पद की ली शपथ

हरियाणा कैबिनेट का हुआ विस्तार, 6 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री और 4 ने राज्य मंत्री पद की ली शपथ

 

हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद आखिरकर आज मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। कुल 10 मंत्रियों ने आज शपथ ली हैं। इनमें से 6 ने कैबिनेट मंत्री तो 4 ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाई।

सबसे पहले अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, वे अंबाला कैंट से विधायक है। फिर जगादरी से बीजेपी विधायक कंवर पाल गुज्जर, बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा, रानिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला, लोहारू से बीजेपी विधायक जेपी दलाल ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बावल से बीजेपी विधायक बनवारी लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली।

वहीं कैबिनेट विस्तार में 4 विधायकों ने राज्य मंत्री के पद के रूप में शपथ ली। इनमें नारनौल से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश यादव, कलायत से बीजेपी विधायक कमलेश ढांडा, जो कि वह एकमात्र महिला मंत्री हैं। उकलाना से जेजेपी विधायक अनूप धानक, पिहोवा से बीजेपी विधायक औऱ पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली हैं।

विधायक                पद          विधानसभा क्षेत्र

अनिल विज         कैबिनेट मंत्री        अंबाला कैंट

कंवरपाल गुर्जर      कैबिनेट मंत्री        जगाधरी

मूलचंद शर्मा       कैबिनेट मंत्री        बल्लभगढ

रणजीत चौटाला     कैबिनेट मंत्री         रानियां

जयप्रकाश दलाल    कैबिनेट मंत्री          लोहारू

बनवारी लाल      कैबिनेट मंत्री          बावल

ओमप्रकाश यादव   राज्य मंत्री           नारनौल

अनूप धानक       राज्य मंत्री          उकलाना

कमलेश ढांडा       राज्य मंत्री          कलायत

संदीप सिंह        राज्य मंत्री            पिहोवा


संबंधित समाचार