होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana: एएसआई ने किया महिला एसआई से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Haryana: एएसआई ने किया महिला एसआई से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

 

जिले के एक थाने में नियुक्त एसआई ने एएसआई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। एसपी का कहना है कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में सामाजिक संगठन के लोगों ने एसपी से मिलकर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला एसआई ने एसपी को बताया कि वह जिले के थाने में तैनात है। उसने मामलों की जांच अधिकारी का काम सीखने के लिए एएसआई सतीश के साथ काम शुरू किया था। उसका आरोप है कि वह उस पर गलत नजर रखने लगा। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने एएसआई को ऐसा नहीं करने को कहा था।

महिला का आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले वह थाने के एक कमरे में थी। इसी बीच एएसआई सतीश ने उसको पकड़ लिया और विरोध करने पर जातिसूचक शब्द भी कहे। अगले दिन आरोपी ने उसे कार में बैठा लिया और अभद्रता करने लगा। वह उसकी कार से उतर गई। 29 अगस्त को थाने के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

वह मुश्किल से बचकर निकली। वह परेशान रहने लगी और पति को अवगत कराया। जिसके बाद एसपी को शिकायत दी गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मामले में आरोपित को निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर सामाजिक संगठन के लोगों ने एसपी व डीसी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मुकदमा दर्ज

महिला एसआई ने सहकर्मी एएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2021: कब है विश्वकर्मा पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


संबंधित समाचार