होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर, कहा अब प्रदेश की राजनीति करूंगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर, कहा अब प्रदेश की राजनीति करूंगा

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर हो गया है। विधानसभा चुनाव में उचाना से पत्नी प्रेमलता की करारी हार के बाद बीरेंद्र सिंह ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू को इस्तीफा सौंपा था। हालांकि बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले भी बेटे को टिकट दिलाने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, लेकिन तब उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफा सौंपा था।

बता दें कि बीरेंद्र सिंह का पौने तीन साल का कार्यकाल बाकी था। बीरेंद्र सिंह का इस्तीफा मंजूर होने से परिवार में अब सिर्फ उनके बेटे बृजेंद्र सिंह लोकसभा सांसद रह गए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा के बड़े जाट चेहरे कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला को हार का मुंह देखना पड़ा। इसलिए बीरेंद्र सिंह राज्यसभा से इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होंगे।

रविवार को उचाना में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने इसका एलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि अब उचाना के साथ प्रदेश की राजनीति करूंगा। बीरेंद्र ने कहा कि चुनाव में भ्रामक प्रचार किया कि हमारे परिवार के तीन सदस्य राजनीति में हैं, लेकिन जो यहां से विधायक चुना गया है, उनके परिवार के तो पांच लोग विधायक बने हैं।


संबंधित समाचार