होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए वीरभद्र सिंह, CM जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए वीरभद्र सिंह, CM जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करके दी। इसके साथ ही उन्होंने वीरभद्र सिंह के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को ट्वीट कह कहा, 'हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी व उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार चिंताजनक है। हमने वीरभद्र सिंह जी के परिवार से फोन पर उनका कुशलक्षेम जाना। ईश्वर से उनके व परिवारजनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।' बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह रविवार को संक्रमित पाए गए थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एंट्री करने के लिए दिल्‍ली समेत इन राज्‍यों के लोगों को दिखानी होगी कोरोना नेगटिव रिपोर्ट


संबंधित समाचार