होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश चौटाला में अभी तक कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं आये हैं। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं। ओम प्रकाश को बुधवार दोपहर को अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

बता दें कि पिछले दिनों गुरुग्राम में उनके पोते व अभय चौटाल के बेटे कर्ण चौटाला की शादी हुई थी। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में वह बहुत से लोगों के संपर्क में आए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए एहतियातन कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। 

यह भी पढ़ें- Farmers Protest : दिल्ली में किसानों का बढ़ा दबाव, सरकार संग चौथे दौर की वार्ता आज


संबंधित समाचार