होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे नई पार्टी का गठन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले करेंगे नई पार्टी का गठन

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन करेंगे। पांच साल तक हरियाणा कांग्रेस की कमान संभालने वाले अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था।

तंवर अब दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पार्टी बनाकर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया था। नतीजे आए तो जननायक जनता पार्टी की 10 सीटें मिली थी। विधानसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर और किरण चौधरी को हटाकर कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता बना दिया गया था। जिसके बाद से अशोक तंवर नाराज चल रहे थे।

बाद में अशोक तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के बाहर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन भी किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद तंवर ने पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया और फिर दुष्यंत चौटाला को अपना समर्थन दिया चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी और जेजेपी का समझौता हो गया। अब अशोक दिल्ली की राजनीति में नई पार्टी बनाकर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।


संबंधित समाचार