होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Forbes ने जारी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची, इस भारतीय ने भी बनाई जगह

Forbes ने जारी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची, इस भारतीय ने भी बनाई जगह

 

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-15 महिला खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सेरेना विलियम्स पहले पायदान पर हैं। सेरेना की कुल कमाई 29.2 मिलियन डॉलर यानी 207 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स ने बताया कि 37 वर्षीय सेरेना अगले साल तक टेनिस खेलेंगी।

इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर जापान की नाओमी ओसाका हैं, जिन्होंने 2018 यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताबी मुकाबले में ओसाका ने 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना को मात दी थी। ओसाका की कुल कमाई 24 लाख अमेरीकी डॉलर है। 15 महिला ऐथलीट्स वाली इस सूची में उनक महिलाओं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी कमाई 50 लाख अमेरिकी डॉलर है।

इस सूची में भारत की पीवी सिंधु ने जगह बनाई है। वे कमाई के मामले में 13वें स्थान पर है। सिंधु की कुल कमाई 5.5 मिलियन डॉलर यानी 38.9 करोड़ रुपए है। उन्होंने प्राइज मनी से 3.54 करोड़ और विज्ञापन से 35.4 करोड़ रुपए कमाए। फोर्ब्स ने कहा, सिंधू भारतीय बाजार में कमाई करने वाली अग्रणी महिला ऐथलीट हैं। साल 2018 के एंडिंग सीजन BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।


संबंधित समाचार