होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में पहली बार फिल्म-म्यूजिक अवॉर्ड शो का आयोजन, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

हरियाणा में पहली बार फिल्म-म्यूजिक अवॉर्ड शो का आयोजन, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

 

खेलों की दुनिया में धाक जमाने के बाद अब हरियाणा के युवाओं को बॉलीवुड की चमक दमक से रूबरू और उनके प्रोत्साहन के लिए जनता टीवी ने हरियाणा फिल्म और म्यूजिक अवॉर्ड शो का आयोजन किया।

फरीदाबाद के गोल्डन गैलेक्सी होटल में तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में हरियाणा, हरियाणवी भाषा और हरियाणा में बनी फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस कर्यक्रम में जहां हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की तो वही, देश और प्रदेश के सितारें भी मौजूद रहे।

हरियाणा की धरती पर ये पहली बार था जब एक साथ एक मंच पर बॉलीवुड और हरियाणा के कलाकार नजर आए। दरअसल खेलों की दुनिया में धाक जमाने के बाद अब हरियाणा के युवाओं को बॉलीवुड की चमक दमक से रूबरू और प्रोत्साहन के लिए जनता टीवी ने हरियाणा फिल्म और म्यूजिक अवॉर्ड शो का आयोजन किया। बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, यशपाल शर्मा, सपना चौधरी, हिमांशी खुराना समेत कई नामी हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान बैस्ट रैपर केडी ने जहां अपनी प्रफोर्मेंस लोगों का मन मोह लिया,  तो वहीं बेस्ट परफॉरमर गजेंद्र फौगाट। हरियाणवी सनसनी सपना चौधरी ने अपने डांस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं जनता टीवी ने हरियाणा फिल्म और म्यूजिक अवॉर्ड शो के तहत सुमित्रा हुड्डा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड नवाजा गया।

हालंकि इस दौरान जनता टीवी के मंच पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से एसा समा बांधा कि लोग दांतों तले उंगलिया दबाने को मजबूर हो गए। इसके अलावा हरियाणवी डांस ग्रुप, आसमां ग्रुप, पंजाबी सिंगर श्रीएन, अशोक मस्ती ने शानदार परफॉर्मेंस दी। जनता टीवी के खास कार्यक्रम JEMA अवॉर्ड में आए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कला के संगम में कलाकार एकत्रित हुए हैं।

इसके लिए उन्होंने जनता टीवी का धन्यवाद किया। साथ ही हरियाणा फिल्म पॉलिसी पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ने का मौके मिले। हरियाणवी इंडस्ट्री को प्रोत्साहन मिले इसके लिए वो हरियाणा में फिल्म सिटी का विकास करेंगे।

बॉलीवुड के जरिए हरियाणा को देश-विदेश में पहचान दिलवाने वाले कलाकारों में सतीश कौशिक, मल्लिका सेहरावत, रणदीप हुड्डा, यशपाल, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और सुनील दत्त सहित कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। चंद्रावल में ऊषा शर्मा और जगत जाखड़ का अभिनय आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। बता दें कि आमिर खान की दंगल ने रुपहले पर्दे पर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खुब धूम मचाई। जिसमें सब्जेक्ट हरियाणवी था।

किरदार भी हरियाणवी रंग और भाषा में नजर आए। इसके अलावा तनु वेड्स मनु में भी कंगना रनौत की हरियाणवी भाषा ने देश भर में एक अलग पहचान दी। दरअसल हरियाणा के युवाओं को एक्सपोजर की जरूरत है। जिसके लिए हरियाणा सरकार फिल्म पालिसी बनकार बखूबी कर रही है और उसमें कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है जनता टीवी।


संबंधित समाचार