होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब के मलोट में किसानों ने भाजपा MLA के कपड़े फाड़कर की जमकर पिटाई, चेहरे पर पोती कालिख

पंजाब के मलोट में किसानों ने भाजपा MLA के कपड़े फाड़कर की जमकर पिटाई, चेहरे पर पोती कालिख

 

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 4 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। वहीं, शनिवार को किसान आंदोलन का एक अलग चेहरा देखने को मिला है। नाराज किसानों ने पंजाब के भाजपा विधायक के कपड़े फाड़कर जमकर पिटाई कर दी और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। हालांकि पुलिस प्रशासन की मदद से उन्हें बचाया गया।

दरअसल, पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरुण नारंग शनिवार को मलोट पहुंचे। अरुण नारंग यहां पंजाब सरकार के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनपर ये हमला हुआ। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक किसान पहले से ही भाजपा दफ्तर के सामने विधायक अरुण नारंग का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नारंग अपनी कार में वहां पहुंचे, किसानों ने उन्हें घेर लिया और उन पर स्याही फेंक दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस किसानों से नारंग को बचाती हुई दिखाई दे रही है, जो विधायक को गाली देते रहे और पीटते रहे। मलोट में किसानों ने सिर्फ भाजपा विधायक नारंग के साथ ही मारपीट नहीं की। बल्कि भाजपा के दो और नेताओं के साथ भी हाथापाई की। पुलिस भाजपा नेताओं को एक दुकान के अंदर ले गई और पीछे के रास्ते से उन्हें निकाला।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? जानिए इस पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन


संबंधित समाचार