होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? जानिए इस पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? जानिए इस पर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

 

राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है। सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंकि किसी को इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा, "किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया, तो वायरस खत्म हो जाएगा।" जैन ने कहा कि प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है।

उन्होंने कहा कि शहर में एक और लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत बंद को किसान नेताओं ने बताया सफल, पंजाब-हरियाणा समेत जानें कहां दिखा ज्यादा असर


संबंधित समाचार