होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

साध्वी प्राची का विवादित बयान, नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार को बताया नेहरू खानदान की देन

साध्वी प्राची का विवादित बयान, नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार को बताया नेहरू खानदान की देन

 

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन है।

एक निजी कार्यक्रम में मेरठ पहुंची साध्वी प्राची ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को खरी-खोटी सुनाई। प्राची ने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार ये सब नेहरू खानदान की देन है। बता दें कि देश में हाल की रेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत रेप कैपिटल के रूप में विकसित हो रहा है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद साध्वी प्राची ने अब ये विवादित बयान दिया है।

साध्वी प्राची ने हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के चार आरोपियों के एनकाउंटर पर हैदराबाद पुलिस की तारीफ की और कहा कि हैदराबाद पुलिस से सीख लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भी उन्नाव कांड पर ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। साध्वी ने उन्नाव कांड के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव केस: प्रशासन के मनाने के बाद किया गया पीड़िता का अंतिम संस्कार


संबंधित समाचार