होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डायरेक्टर अनुराग बसु का खुलासा, इस सिंगर की बायोपिक में नजर आयेंगे रणबीर कपूर

डायरेक्टर अनुराग बसु का खुलासा, इस सिंगर की बायोपिक में नजर आयेंगे रणबीर कपूर

 

फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग बसु जल्द ही लेंजडरी सिंगर किशोर कुमार पर बायोपिक बनाने जा रहे है। यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई। कुछ रिपोर्ट्स थीं जिनमें बताया गया था कि यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में है लेकिन अनुराग का कहना था कि फिल्म जरूर बनेगी।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल निभाएंगे। बता दें कि रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले भी बर्फी और जग्गा जासूस जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म पर काम रणबीर की डेट्स के हिसाब से होगा। उन्होंने बताया कि रोल के लिए पहली चॉइस हमेशा रणबीर ही रहे हैं।

बता दें रणबीर कपूर इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ-साथ शमशेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी वहीं शमशेरा में वह वाणी कपूर के साथ जोड़ी बनाते दिखाई देंगे। अगर अनुराग बासु की बात की जाए तो वह मल्टीस्टारर फिल्म लूडो पर काम कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- valentine week 2020: ROSE DAY पर जानें किस रंग के फूल का क्या होता है महत्व


संबंधित समाचार