होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

valentine week 2020: ROSE DAY पर जानें किस रंग के फूल का क्या होता है महत्व

valentine week 2020: ROSE DAY पर जानें किस रंग के फूल का क्या होता है महत्व

 

प्यार और रोमांस का वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया है। ये वीक 14 फरवरी तक चलेगा। इस वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है और इसकी समाप्ति 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे से होती है। रोज डे से इस वीक की शुरुआत इसलिए भी करते हैं क्योंकि रोज अपने आप में प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देकर उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं।

प्यार की शुरुआत गुलाब का फूल देकर करने के पीछे यह भी माना जाता है कि विक्टोरियाई लोग प्राचीन काल में अपनी भावनाएं जताने के लिए एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते थे। गुलाब के फूल कई रंग के होते हैं जिनमें लाल रंग के गुलाब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्यार का इजहार करने के लिए किया जाता है।

रेड रोज

यह रंग प्यार और किसी के प्रति आकर्षण और मनोवेग के इजहार के लिए किया जाता है। जैसे किसी को 'आई लव यू' बोलना है तो रेड रोज देकर ही बोलते हैं।

पिंक रोज

पिंक रोज किसी की कृपा या उसके महत्व को मानने के रूप में दिया जाता है। यह एक खुशी का इजहार भी होता है।

येलो रोज

येलो रोज यानी पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। इसका इस्तेमाल फ्रेंडशिप जताने या दोस्ती कायम रखने के इजजार के रूप में किया जाता है।

व्हाइट रोज

सफेद रंग का गुलाब शांति और एकता का प्रतीक है। पश्चिमी देशों की शादियों में लोग ज्यादातर सफेद रंग के गुलाब का ही इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- शुरू हो गया वैलेंटाइन वीक, प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे ज्यादा खास रहेंगे ये दिन


संबंधित समाचार