होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सपना चौधरी विवाद में महिला आयोग के सामने नहीं पेश हुए दिग्विजय चौटाला, मांगा 15 दिन का समय

सपना चौधरी विवाद में महिला आयोग के सामने नहीं पेश हुए दिग्विजय चौटाला, मांगा 15 दिन का समय

 

जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा सपना चौधरी पर टिप्पणी करने के मामले में महिला  आयोग हरियाणा ने उन्हें सोमवार को प्रत्यक्षरूप से हाजिर होने के लिए बुलाया था, लेकिन आज भी दिग्विजय चौटाला पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से महिला आयोग को एक पत्र लिखकर 15 दिन का समय मांगा है।

महिला आयोग हरियाणा की वाइस चेयरमैन प्रीती भारद्वाज ने कहा कि दिग्विजय चौटाला ने पत्र भेजकर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। आज महिला आयोग ने दिग्विजय चौटाला को 11बजे  बुलाया था लेकिन अब 15 दिन का समय मांगा है। महिला आयोग की वाइस चैयरमेन प्रीति भारद्वाज ने कहा कि दिग्विजय चौटाला को इस मामले में जवाब देना ही होगा।

बता दे दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि नाचने-गाने वाले लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। सपना अब ठुमके लगाकर भाजपा के लिए वोट मांगेगी। अब इसे लेकर महिला आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। साथ ही राज्य महिला आयोग ने दिग्विजय चौटाला को पेश होने के लिया कहा था।

वहीं जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पलटवार किया है। सुभाष बराला ने दिग्विजय चौटाला की इस टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए कहा है कि कलाकार का किसी पार्टी में जाना राजनीतिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की कल्याणकारी नीतियों के कारण ही विपक्ष के नेता भी बीजेपी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।


संबंधित समाचार