होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bcci Contract List 2020 में धोनी का नाम नहीं, तो क्या खत्म हुआ धोनी का करियर!

Bcci Contract List 2020 में धोनी का नाम नहीं, तो क्या खत्म हुआ धोनी का करियर!

 

BCCI ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। धोनी को A, B या C किसी भी कैटेगरी में जगह नहीं दी गई है। इसका सीधा मतलब ये निकाला जा रहा है कि इसी साल धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है।

वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा शीर्ष ग्रेड में बरकरार हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। धोनी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद क्रिकेट नहीं खेला है।

बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिये केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान किया। धोनी पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते थे। कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ए प्लस ग्रेड में बने हुए हैं जिन्हें सात करोड़ रूपये प्रतिवर्ष मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की सुपर फैन दादी चारुलता का निधन, BCCI ने जताया दुख


संबंधित समाचार