होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गौतम गंभीर के पिता की SUV घर के बाहर से हुई चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गौतम गंभीर के पिता की SUV घर के बाहर से हुई चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

दिल्ली में लॉकडाउन के चौथे चरण में ढील के बाद अपराध बढ़ रहे हैं। राजधानी में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला किसी आम दिल्ली वासी का नहीं बल्कि भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ का सामने आया है। दरअसल पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर के घर के बाहर खड़ी फॉर्चूनर कार चोरी हो गई है। गंभीर दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

वही, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह एसयूवी पूर्व क्रिकेटर के पिता की है। पुलिस के मुताबिक, दीपक गंभीर ने बताया कि उनकी टोयोटा फॉरच्यूनर कार बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के बाहर पार्क की गई थी। शुक्रवार सुबह यह वहां नहीं थी। कार चोरी कर ली गई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त (मध्य दिल्ली) संजय भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- भारत में Corona Virus से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 66 हजार के करीब, अब तक 4706 लोगों की मौत


संबंधित समाचार