होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में Corona Virus से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 66 हजार के करीब, अब तक 4706 लोगों की मौत

भारत में Corona Virus से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 66 हजार के करीब, अब तक 4706 लोगों की मौत

 

चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कहर भारत में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल आया है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7466 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 65 हजार को पार कर गई है। 

शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस समय कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 165799 हो गए है. वही, कुल मामलों में से 89987 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा अब तक 71105 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 4706 लोगों अपनी जान गंवा चुके है। 

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप बोले- चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर अच्छे मूड में नहीं हैं PM मोदी


संबंधित समाचार