होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

SAD कोर कमेटी में फैसला, राज्यसभा सदस्य सुखदेव ढींडसा और विधायक परमिंदर ढींडसा पार्टी से बर्खास्त

SAD कोर कमेटी में फैसला, राज्यसभा सदस्य सुखदेव ढींडसा और विधायक परमिंदर ढींडसा पार्टी से बर्खास्त

 

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा और उनके पुत्र विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। उनकी पार्टी से प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी गई है। यह फैसला पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में पार्टी दफ्तर में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।

SAD ने संगरूर में रैली के दौरान ही दोनों को बर्खास्त करने का फैसला ले लिया था, जिस पर कोर कमेटी ने मुहर लगा दी। SAD प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्यसभा के सभापति और पंजाब विधानसभा के स्पीकर को चिट्ठी भेजी जाएगी। 11 जनवरी को पार्टी ने ढींडसा पिता-पुत्र को निलंबित कर दिया था।

डॉ. चीमा ने कहा कि सस्पेंड किए जाने के बाद भी ढींडसा पिता-पुत्र ने अफसोस नहीं जताया। न ही कहा कि वह पार्टी में रहना चाहते हैं। ढींडसा से पहले अकाली दल ने रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सेवा सिंह सेखवां, डॉ. रतन सिंह अजनाला, जत्थेदार उजागर सिंह वडाली जैसे टकसाली अकालियों को पार्टी से निकाल दिया गया था।


संबंधित समाचार