होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने की सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने की सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

 

हरियाणा के फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विक्रम कपूर ने सुसाइड कर ली है। उन्होने बुधवार सुबह अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि डीसीपी विक्रम कपूर अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रह रहे थे। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की फरेंसिक जांच हो रही है।

डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर पुलिस लाइन में अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या की। उस समय उनकी पत्नी बाथरूम में थी। आवाज सुनकर वो बाहर आईं और पति को ड्राइंग रूम में खून से लथपथ पड़ा था। पति को इस हालत में देखने के बाद उन्होंने अपने बेटे को जगाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बता दें कि विक्रम कपूर पिछले 2 साल से वह फरीदाबाद में पोस्टेड थे और एक साल बाद ही वो सेवानिवृत होने वाले थे। विक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन पाकर वह आईपीएस बन चुके थे और पिछले दो साल से फरीदाबाद में तैनात थे।


संबंधित समाचार