होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 Day 2 Schedule: मीराबाई से स्वर्ण पदक की उम्मीद, लवलीना बोरगोहेन पर रहेंगी सभी की नजरें

CWG 2022 Day 2 Schedule: मीराबाई से स्वर्ण पदक की उम्मीद, लवलीना बोरगोहेन पर रहेंगी सभी की नजरें

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commanwealth Games 2022) में पहले दिन हॉकी, टेबल टेनिस और तैराकी में कमाल दिखाने के बाद भारतीय खिलाड़ी दूसरे दिन भी कई खेलों में अपना दम दिखाएंगे। आज भारत की नजरें वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) पर रहेंगी, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश की झोली में पहला रजत पदक डाला था। इस बार उनसे स्वर्ण पदक (Gold Medal) की उम्मीद की जा रही है। मीराबाई चानू के अलावा आज नितेन्द्र सिंह रावत, लवलीना बोरगोहेन, महिला हॉकी टीम और टेबल टेनिस टीम पर भी सभी की निगाहें टीकी रहेंगी। नितेन्द्र सिंह रावत भी आज स्वर्ण पदक हासिल कर सकते हैं। 
तो आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

एथलेटिक्स 
* नितेन्द्र सिंह रावत- पुरुष मैराथन फाइनल (दोपहर 1:30 बजे)

पैरा स्विमिंग 
* आशीष कुमार सिंह - पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 फाइनल  (रात 12:18 बजे) 
 
स्विमिंग 
* श्रीहरि नटराज- 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (रात 1:14 बजे) 
* कुशाग्र रावत- 200मी फ्रीस्टाइल हीट 3 (दोपहर 3:00 बजे) 

जिमनास्टिक 
* महिला टीम फाइनल (रात 9:00 बजे)
* प्रणति नायक, रुथुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत- व्यक्तिगत क्वलीफाइंग राउंड (रात 9:00 बजे) 

बैडमिंटन
* भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- मिश्रित टीम ग्रुप ए  (दोपहर 11:30 बजे) 
* भारत बनाम श्रीलंका - मिश्रित टीम ग्रुप ए (दोपहर 1:30 बजे) 

बॉक्सिंग
* हुसैन मोहम्मद बनाम अमजोलेले- 54-57 किलोग्राम भारवर्ग (दोपहर 4:30 बजे) 
* लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन- 66-70 किलोग्राम भारवर्ग (रात 11:00 बजे)  
* संजीत बनाम एटो लिउ प्लोड्जिकी- 86-92 किलोग्राम भारवर्ग (31 जुलाई रात 1:15 बजे) 

साइकलिंग
* त्रयशा पॉल- महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग मयूरी लुटे (दोपहर 2:30 बजे) 
* मीनाक्षी- महिला 3000मी व्यक्तिगत क्वालीफाइंग राउंड (दोपहर 2:30 बजे) 
* विश्वजीत सिंह, दिनेश- पुरुषों 4000 मीटर व्यक्तिगत क्वालीफाइंग राउंड (दोपहर 2:30 बजे) 
* एसो अल्बेन, पुरुष कीरिन फर्स्ट राउंड (रात 8:30 बजे)

हॉकी 
* भारत बनाम वेल्स - महिला पूल ए (रात 11:30 बजे) 

वेटलिफ्टिंग
* संकेत महादेव सरगरी- पुरुष 55 किलोग्राम भारवर्ग (दोपहर 1.30 बजे)
* गुरुराज- पुरुष 61 किलोग्राम भारवर्ग  (दोपहर 1.30 बजे)
* सैखोम मीराबाई चानू- महिला 49 किलोग्राम भारवर्ग (रात 08:00 बजे)
* बिंद्यारानी देवी सोरोखैबाम- महिला 55 किलोग्राम भारवर्ग (31 जुलाई रात 12:30 बजे) 

टेबल टेनिस
* भारत बनाम गुयाना- महिला टीम ग्रुप 2  (दोपहर 2:00 बजे) 
* इंडिया बनाम उत्तरी आयरलैंड- पुरुष टीम ग्रुप  (दोपहर 2:00 बजे)
* टेबल टेनिस टीम के मैच (क्वार्टरफाइनल में पहुंचने पर) (रात 8:30 बजे) से होंगे 

स्क्वॉश
* रैमित टंडन बनाम क्रिस्टोफर बिन्नी (जमैका)- पुरुष एकल (शाम 4:30 बजे) 
* जोशना चिनप्पा बनाम मेगन (बारबाडोस)- महिला एकल (शाम 4:30 बजे)
* सुनयना सारा कुरुविल्ला बनाम आइफा अजमान (मलेशिया)- महिला एकल (शाम 4:30 बजे)
* सौरव घोषाल बनाम शमिल वकील (श्रीलंका)- पुरुष एकल (शाम 4:30 बजे)

लॉन और बोल्स
* भारत बनाम माल्टा- पुरुष टीम (तीन खिलाड़ी) (दोपहर 1:00 बजे) 
* तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स)- महिला एकल (दोपहर 1:00 बजे) 
* भारत बनाम कुक आइलैंड - पुरुष युगल (शाम 7:30 बजे)
* भारत बनाम कनाडा - महिला टीम (चार खिलाड़ी) (शाम 7:30 बजे)

यह भी पढ़ें- CWG 2022 Day 1 : भारतीय खिलाड़ी आज इन खेलों में दिखाएंगे दम, जानें भारत के पहले दिन का शेड्यूल


संबंधित समाचार