होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में अब तक कोरोना के 450 से ज्यादा मामले आए सामने, 9 लोगों की हुई मौत

भारत में अब तक कोरोना के 450 से ज्यादा मामले आए सामने, 9 लोगों की हुई मौत

 

Coronavirus : भारत में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 471 हो गई है। बीते 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना वायरस के 99 मामले सामने आए हैं। अभी तक कोविड 19 की वजह से 9 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 8 मृतक वृद्ध थे। जबकि एक 38 वर्षीय युवक की भी मौत हुई है। इसके बाद पांच राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 101 पर पहुंच गई है। तीन नए मामले मंगलवार को सामने आए हैं। इनमें 2 मामले पुणे और एक मामला सतारा में आया है।

-गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। सरकार का कहना है कि बाहर से लौटकर आए 27000 लोगों का सर्वे किया जा रहा है।

-सेना विदेशों में फंसे 1186 लोगों को वापस लेकर आयी है। जिसमें से सिर्फ दो लोग ही कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर अधिकांश लोगों को निगरानी में रखा गया है।

-तमिलनाडू सरकार की तरफ से प्रति राशनकार्ड धारक को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा चीनी-चावल समेत अन्य खाद्य वस्तुएं फ्री दी जाएंगी।

-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें कोरोना वायरस नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई है।

-पश्चिमी बंगाल : लॉकडाउन के बावजूद आदेशों का उल्लंघन करने पर 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।

-जम्मू कश्मीर में कोरोनावायरस के चलते पूर्ण लॉक डाउन कर दी गई है। जिसके बाद श्रीनगर समेत मुख्य शहरों की सड़कें खाली हो गई हैं।

-तमिलनाडु: विदेश से 113 यात्रियों को वापस लाया गया है। इनमें से 9 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। जबकि 104 लोगों को वायुसेना के क्वॉरेंटाइन में ले जाया गया है।

-जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) के बाहर एनआरसी-सीएए को लेकर विरोध के चलते तंबू लगाए हुए थे। हालांकि विरोध प्रदर्शन को अस्थायी तौर पर वापस ले लिया गया था। लेकिन अब पुलिस ने प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह साफ कर दिया है।

-दिल्ली पुलिस लॉकडाउन पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) के विरोध स्थल के पास ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन स्थल को आज पहले ही खाली करा दिया है।

-कर्नाटक: कश्मीरी छात्रों के समूह ने घरेलू एयरलाइंस के संचालन को निलंबित करने के बाद बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि हमने 27 और 28 मार्च को निर्धारित उड़ानों के लिए कश्मीर के लिए टिकट बुक किए हैं। अब यह आदेश जारी किया गया है। हम क्या करेंगे?

-दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

-भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद देश के 30 राज्यों में पूरी तरह से लॉकडाउन। 5 राज्यों में सरकारों की तरफ से कर्फ्यू लगाया गया। देश के 548 जिलों में इस वक्त लॉकडाउन लागू वहीं पंजाब और महाराष्ट्र भी कर्फ्यू।

-नोएडा : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 96 लोगों के ऊपर एफआईआर की गई हैं। इसके अलावा 1995 वाहनों के चालान काटे गए हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से 144 धारा लागू होने के बावजूद सड़कों पर निकलने पर कार्रवाई की गई है।

-उत्तराखंड में 100 बेड और इससे अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में 25 फीसदी बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए ये बेड आरक्षित किए गए हैं। ताकि बड़ी संख्या में लोगों को भर्ती किया जा सके।

-लद्धाख में कोरोना वायरस संदिग्ध 16 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं। जो कि नेगिटव पाए गए हैं। इनमें 12 मरीज कश्मीर और 4 मरीज लेह के शामिल हैं।

-भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी जिले पहले से ही लॉकडाउन हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों से अपील है कि घर में रहे हैं। आवश्यक वस्तुएं मिलती रहेंगी।
 

-दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में लोगों की लापरवाही की वजह से सीएम केजरीवाल ने कर्फ्यू की घोषणा की थी। जिसे आज बुधवार को लागू कर दिया गया है। दिल्ली के तमाम क्षेत्रों में पुलिस और भारी फोर्स को तैनात कर दिया गया है जिसके बाद लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरत की चीजें हैं उन लोगों को ही आगे भेजा जा रहा है नहीं तो अन्य को मना कर दिया जा रहा है।
 -दूसरी तरफ दिल्ली समेत महाराष्ट्र पंजाब और अन्य राज्यों में भी कर्फ्यू को लागू कर दिया गया है। इससे पहले 23 राज्य में पूर्णा भारत के चलते लॉक डाउन कर दिया गया थ। जिसे अब कई राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

कोविड 19 की वजह से 15 हजार लोगों की मौत कोविड-19 महामारी कम से कम 170 देशों में फैली हुई है। भारत में कोरोनवायरस के कम से कम 471 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 24 लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन 9 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों ने आज से धारा 144 लागू कर दी है। विश्व स्तर पर अब तक 15 हजार लोग मारे गए हैं। इटली, फ्रांस, ईरान, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर इसका प्रकोप बड़ा प्रभाव डाल रहा है। इन राज्यों के इन इलाकों में सामने आया कोरोना आंध्र प्रदेश: तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम दिल्ली एनसीआर गुजरात: अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट झारखंड: धनबाद, जमशेदपुर, रांची महाराष्ट्र: मुंबई, नागपुर, पुणे पंजाब: अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना राजस्थान: अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर तेलंगाना: हैदराबाद उत्तर प्रदेश: आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी पश्चिम बंगाल: आसनसोल, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी

यह भी पढ़ें- शिवराज चौहान ने चौथी बार ली एमपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सिंधिया बोले- हमेशा आपके साथ खड़ा हूं


संबंधित समाचार