होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुष्यंत चौटाला बोले-देश को जोड़ने से पहले अपना संगठन जोड़े कांग्रेस, JJP और BJP गठबंधन पर कही ये बात

दुष्यंत चौटाला बोले-देश को जोड़ने से पहले अपना संगठन जोड़े कांग्रेस, JJP और BJP गठबंधन पर कही ये बात

 

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि कांग्रेस देश जोड़ने से पहले अपने संगठन को जोड़ने का काम करे। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर टिप्पणी के दौरान दुष्यंत चौटाला ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि जिस संगठन में ‘तुड़ाव’ हो वह भारत जोड़ने की बात करें तो चिंता का विषय है।

पत्रकार वार्ता के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन तीन साल चला है, आगे भी चलेगा।

वहीं, ई-टेंडरिंग पर सरपंचों के विरोध किए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक महीने का समय ले रही है। प्रक्रिया सही तरीके से चलेगी तो सरपंचों को भी परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसमें अगर काम नहीं हो पाते, बजट लैप्स होने का डर रहता है तो जरूर इस पर सरकार छूट देने पर विचार करेगी।

 


संबंधित समाचार