होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने में कांग्रेस ने लगाई पूरी ताकत : भाजपा

निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने में कांग्रेस ने लगाई पूरी ताकत : भाजपा

 

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि निकाय चुनावों में सत्तारूढ कांग्रेस ने पूरी ताकत लोकतंत्र की हत्या करने में लगा दी है। चुनाव परिणामों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा, "निकाय चुनाव परिणाम कांग्रेस की आधिकारिक नैतिक हार को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनकी सरकार ने चुनाव में जम कर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की, जबकि पुलिस ने उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार से जबरन रोका गया, उन पर जानलेवा हमले किये गए, जिसके बारे में भाजपा द्वारा इस मामले को चुनाव आयोग के ध्यान में भी लाया गया था।

उन्होंने  आगे कहा कि चुनाव नतीजों से भाजपा डरती नहीं है और भाजपा जनता के लिए काम करना और उनकी आवाज बनना जारी रखेगी। वही, अश्विनी शर्मा ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की जिन्हें कांग्रेस की बर्बरता का सामना करना पड़ा।

उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा मोदी सरकार के विकास और प्रगतिशील नीतियों को जनता तक पहुंचने के लिए वचनबद्ध है। उनके अनुसार सीएम अमरिंदर सिंह के माफिया राज के विरुद्ध भाजपा हमेशा आवाज उठती रहेगी और उन्हें जनता के सामने उजागर करती रहेगी।

यह भी पढ़ें- Punjab Municipal Poll Results: पंजाब में BJP का सूपड़ा साफ, कांग्रेस ने सातों निगमों में दर्ज की जीत


संबंधित समाचार