होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जोशीमठ को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन : CM धामी

जोशीमठ को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, 70 फीसदी लोग जी रहे सामान्य जीवन : CM धामी

 

जोशीमठ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जोशीमठ को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जोशीमठ में 70 फीसदी लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। जोशीमठ में जहां भी भू धंसाव की घटना हुई है, वहां राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। उन इलाकों में भी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

वहीं, सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर जितना बताया और दिखाया जा रहा है, उतनी समस्या कहीं नहीं हैं। उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य है। उन्होंने बताया कि  अभी हम चारधाम यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं।

जोशीमठ के हालातों को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीआरएफ एसडीआरएफ के लोग प्रभावितों की मदद के लिए तैनात हैं। साथ ही पुनर्वास कार्यों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार महीने बाद 2023 की चारधाम यात्रा प्रारम्भ होनी है। ऐसे समय में यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पूरा जोशीमठ क्षेत्र ही असुरक्षित है।

सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। सीएम धामी ने कहा जोशीमठ में 70 प्रतिशत दुकानें खुली हैं। सभी आवश्यक कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जोशीमठ के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा चुके हैं। केंद्र भी लगातार यहां के हालातों पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दें कि जोशीमठ में अभी तक 849 इमारतों में दरारें आई हैं। अभी तक 250 परिवारों को वहां से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। 

 


संबंधित समाचार