होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में 447 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पर CMO ने लगाई रोक, विज ने कहा कि...

हरियाणा में 447 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पर CMO ने लगाई रोक, विज ने कहा कि...

 

प्रदेश में CID को लेकर कंट्रोवर्सी अब तक खत्म नहीं हुई कि अब डॉक्टरों की भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में शुरू हुई 447 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पर CMO ने रोक लगा दी है, जबकि भर्ती को सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने भी हरी झंडी दे दी थी।

1 जनवरी को विज्ञापन जारी कर आवेदन भी मांग लिए थे। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 22 जनवरी थी। अब तक करीब 500 आवेदन विभाग के डीजी के पास जमा हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अनिल विज के पास है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया विभाग ने शुरू की थी, जो इंटरव्यू के जरिए पूरी की जानी थी, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। क्यों रोका गया है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में करीब 900 डॉक्टरों की भर्ती स्वास्थ्य विभाग में सीधे इंटरव्यू से की गई थी। यह भर्ती भी इसी प्रक्रिया से की जानी थी। इंटरव्यू के जरिए डॉक्टरों की भर्ती करने का विधेयक भी विधानसभा में पास किया गया था।

यह भी पढ़ें- केरल ने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी काम किया है : इतिहासकार रामचंद्र गुहा


संबंधित समाचार