होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरे पंजाब में लगा कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरे पंजाब में लगा कर्फ्यू

 

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते एक तरफ जहां देश के कई राज्य में लॉकडाउन है। इसके बावजूद कई लोग सड़कों पर निकल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर अब सख्ती दिखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार को पूरे राज्य कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट मिलेगी। 

सोमवार को मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिना किसी ढील के पूर्ण कर्फ्यू का ऐलान किया। इसको लेकर हर जिले के जिलाधिकारियों को आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है। वही, कर्फ्यू के दौरान किसी को भी ढील नहीं दी जाएगी। जिनको ढील दिए जाएगा, उन्हें बकायदा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि देश में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 415 हो गए हैं। जंबी इस वायरस के चलते 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस : हिमाचल प्रदेश में आज से लॉकडाउन, CM जयराम ठाकुर ने सदन में की घोषणा


संबंधित समाचार