होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM अमरिंदर सिंह ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना, कहा सरहदी गांव आज भी विकास के लिए तरस रहे

CM अमरिंदर सिंह ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना, कहा सरहदी गांव आज भी विकास के लिए तरस रहे

 

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल के गढ़ जलालाबाद में बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला के समर्थन में रोड शो किया। इस सीट पर विधायक सुखबीर बादल के सांसद चुने जाने के बाद उपचुनाव कराना पड़ रहा है।यहां ताकत दिखाने आए कैप्टन ने जनसभा में कहा कि सुखबीर यहां से तीन बार विधायक चुने गए। सांसद बने भी पांच महीने हो गए हैं, लेकिन बावजूद इसके सरहदी गांव आज भी विकास के लिए तरस रहे हैं। सुखबीर सिंह बादल ने केवल गलियां और नालियां बनाने का ही काम किया है। सरहदी गांव आज भी विकास के लिए तरस रहे हैं।

विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान में पांच दिन से भी कम वक्त बचा हुआ है, जिसके चलते जलालाबाद में बाकी तीन सीटों दाखां, मुकेरियां और फगवाड़ा से कहीं ज्यादा ताकत पार्टियों ने झोंक दी है। अब कांग्रेस ने रमिंदर आंवला को प्रत्याशी बनाया है तो अकाली दल ने यहां से राज सिंह डिब्बीपुरा को। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने महिंदर सिंह कचूरा को मैदान में उतारा है। टक्कर अकाली दल और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मानी जा रही है, जिसके चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को आंवला का प्रचार करने पहुंचे थे।

कैप्टन के रोड शो का कारवां टाहलीवाला, इस्लामवाला, घटियांवाली जट्टा, घटियांवाली बोदला, अलियाना, नुकेरियां, मंडी रोड़ांवाली, हलीम वाला, मीना वाली, चक्क पाली वाला, पाली वाला, गाठगढ़, वैरोके, महालम, ढाब कड़ियाल, कटियांवाला, मन्नेवाला, पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए दोपहर तीन बजे जलालाबाद के शहीद ऊधम सिंह चौक पर समाप्त हुआ।


संबंधित समाचार