होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हैदराबाद एनकाउंटर पर सीएम अमरिंदर सिंह का बयान, कहा पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलाने का हक

हैदराबाद एनकाउंटर पर सीएम अमरिंदर सिंह का बयान, कहा पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलाने का हक

 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलाने का हक है लेकिन वह अदालतों से बाहर जाकर न्याय देने के खिलाफ हैं। यह देश की संवैधानिक भावना के उलट है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस बिल को राज्य की विधानसभा में पास नहीं होने देगी।

कैप्टन ने तेलंगाना में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को मारने की घटना के संदर्भ में कहा कि अगर पुलिस वालों पर आरोपी हमला करते हैं तो कार्रवाई जायज है। उन्होंने साफ किया कि इसमें एनकाउंटर जैसी कोई बात नहीं। कैप्टन ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध करते हुए कहा कि यह भारत की लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। जब उनसे पूछा गया कि केंद्र के कानून बनाने के बाद इस समस्या से पंजाब कैसे मुकाबला करेगा तो उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नागरिकता संशोधन बिल को संसद के बाद हमारी विधानसभा में आने दो, वहां हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है।

कैप्टन ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का राष्ट्रवाद का एजेंडा अब मतदान में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हर भारतीय दिल से राष्ट्रभक्त है लेकिन लोग सबसे पहले अपनी इच्छाओं की पूर्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल के बाद ताजा चुनावी नतीजों ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि बदलाव की हवा चल रही है।


संबंधित समाचार