होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 के केस, 1 दिन में 518 लोगों की हुई मौत

देश में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 के केस, 1 दिन में 518 लोगों की हुई मौत

 

देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर विशेषज्ञ कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका भी जता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगस्त के अंत तक देश में कोविड-19 की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। इस बीच रविवार को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में के कोरोना वायरस के 41 हजार 157 नए मामले सामने आए हैं और 518 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 42,004 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या बढ़कर 30269796 हो गई है।

देश में कोरोना

- कुल संक्रमित- 3,11,06,065

- कुल मौतें- 4,13,609

- अबतक ठीक होने वालों की संख्या- 3,02,69,796

- देश में कुल एक्टिव केस- 4,22,660

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गईं हैं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 हो गया है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 41.99 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और प्राइवेट अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुआ

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36 प्रतिशत हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13 प्रतिशत है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 27 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़ें- 18 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार