होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

18 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

18 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।

1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।

1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।

1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।

1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।

1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2010: केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।

2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

2012: भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।

यह भी पढ़ें- 17 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं