होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब के मोगा में पराली जलाने के मामले में 10 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब के मोगा में पराली जलाने के मामले में 10 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

 

पंजाब के मोगा में खेत में पराली जलाने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने 10 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद किए किसानों में सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह वासी गांव कोरेवाला कलां, हरबंस सिंह वासी कोरेवाला खुर्द, तेज सिंह वासी मंगेवाला, गुरचरन सिंह, हरबंस लाल वासी कालिएवाला, अजमेर सिंह और रजिंदर सिंह वासी गांव सोसन शामिल हैं।

इन पर आरोप है कि किसानों ने सुप्रीम कोर्ट और डिप्टी कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन करते हुए खेतों में पराली को आग लगाई है। किसानों के खिलाफ केस धारा 188 के अधीन केस दर्ज करने के साथ साथ जिला कृषि विभाग की ओर से किसानों के खेतों की जमाबंदी पर रेड एंट्री कर दी गई है।

जानकारी देते हुए जिला मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक जिले भर में पराली जलाने के आरोप में 600 किसानों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं, जबकि 1200 किसानों को 16 लाख का जुर्माना व 1450 किसानों के खेत की जमाबंदी में रेड एंट्री दर्ज कराई जा चुकी है। अब ये किसान किसी भी बैंक से जमीन पर न तो लोन ले सकेंगे अथवा न ही जमाबंदी पर किसी प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा।


संबंधित समाचार