होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कंगना रनौत के मसले पर भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

कंगना रनौत के मसले पर भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

 

कंगना रनौत बनाम महाराष्ट्र सरकार का मसला लगातार गर्म होता चला जा रहा है। अब धीरे-धीरे यह लड़ाई शिवसेना-कांग्रेस बनाम भाजपा की लड़ाई बनता चला जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में आज भाजपा समर्थकों ने कंगना रनौत के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और हिमाचल का अभिमान है।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई की है, यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। भाजपा समर्थकों का कहना है कि महाराष्ट्र में कन्या के साथ अन्याय किया जा रहा है और हिमाचल कांग्रेस कंगना के समर्थन में सामने नहीं आ रही है। नारेबाजी के दौरान भाजपा समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ भी नारेबाजी की।

भाजपा समर्थक महिला मोर्चा का कहना है कि इस तरह से महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के घर पर कार्रवाई की है। ठीक, इसी तरह की कार्रवाई शिमला के व् छराबड़ा प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से हिमाचल प्रदेश के लोगों में भारी रोष है।

भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने आज शिमला के उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को भी कंगना की सुरक्षा और उनके खिलाफ की जा रही बदले की भावना से कार्रवाई के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी के घर तोड़े जाने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावनाओं में बहकर यह बयान दिया है और पार्टी और सरकार का इसका समर्थन नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना से लोग भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं इसलिए भावनाओं में आकर बयानबाजी की गई है।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे को बताया वंशवाद का नमूना, शिवसेना को कहा सोनिया सेना


संबंधित समाचार