होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP सांसद बृजेंद्र सिंह को दिल्ली के अस्पताल में करवाया गया भर्ती, लगातार 9 दिन से हो रहा था बुखार

BJP सांसद बृजेंद्र सिंह को दिल्ली के अस्पताल में करवाया गया भर्ती, लगातार 9 दिन से हो रहा था बुखार

 

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, जिसके चलते उनकी हालत काफी गंभीर होती जा रही है। इस बीच बृजेंद्र सिंह को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी प्रशांत सिंह ने ट्वीट कर दी। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'हिसार से लोकसभा सांसद @BrijendraSpeaks #COVID19 के चलते नई दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल हो गए हैं। सांसद को लगातार 9 दिन से बुखार में सुधार ना आने के कारण चिकित्सकों की देख रेख में रखने के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल बुखार के अलावा कोई अन्य लक्षण नहीं है।' 

बता दें कि बृजेंद्र सिंह कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था। वही, लगातार 9 दिन से बुखार में सुधार ना होने के कारण चिकित्सकों की देख रेख में रखने के लिए उन्हें अब अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा बोर्ड भी 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस करेगा कम


संबंधित समाचार