होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा बोर्ड भी 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस करेगा कम

हरियाणा बोर्ड भी 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस करेगा कम

 

सीबीएसई बोर्ड की तरह हरियाणा बोर्ड भी सिलेबस कम करेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों का वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सिलेबस कम होगा। उन्होंने कहा कोविड-19 महामारी के कारण यह फैसला लिया है।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा एक सप्ताह में शिक्षा बोर्ड से प्रस्ताव मांगा गया है। ऑनलाइन पढ़ाया गया सिलेबस भी नए सिलेबस में शामिल किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट के साथ सरकारी स्कूल भी पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि पहली अप्रैल से ही ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत कराई जा रही है। वहीं एक दिन पहले ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के सिलेबस को 30 प्रतिशत तक कम किया है।
 


संबंधित समाचार