होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में बसों में यात्री संख्या पर लागू प्रतिबंध हटा, लेकिन सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

पंजाब में बसों में यात्री संख्या पर लागू प्रतिबंध हटा, लेकिन सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बसों में यात्रियों संख्या को लेकर लागू प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर दी है। दरअसल, बस परिचालकों ने तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण इतनी कम संख्या में यात्रियों के साथ बस चलाने से इनकार किया था। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, फेसबुक लाइव सत्र 'आस्ककैप्टन' के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि बसों में यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि परिचालक बसें चलाने से इंकार कर रहे थे क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के चलते और कम यात्रियों को लेकर बसें चलाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था।

बता दें कि इससे पहले, पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के मद्देनजर सीटों की संख्या के मुताबिक 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसें चलाने की अनुमति दी थी।

यह भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच CM अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, बोले- हालात पर निर्भर करेगा लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला


संबंधित समाचार