होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बबीता फौगाट बंधेगी शादी के बंधन में,1 दिसंबर को होगी शादी

बबीता फौगाट बंधेगी शादी के बंधन में,1 दिसंबर को होगी शादी

 

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर और चरखी दादरी से हाल में ही हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रत्याशी बबीता फौगाट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बबीता ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए रविवार को कहा कि शादी एक दिसंबर को चरखी दादरी के बलाली गांव में हरियाणवी राति-रिवाज से होगी। जबकि रिशेप्शन 2 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया है।

बता दें कि बबीता नजफगढ़ के रहने वाले विवेक सुहाग पहलवान से शादी करने जा रही हैं। बबीता फौगाट ने बताया फिल्म और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को शादी समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता भेज रही हूं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को भी शादी में शामिल होने का निमंत्रण भेज रही हूं।

बता दें कि, हरियाणा में चरखी दादरी का बलाली गांव देश का ऐसा चर्चित गांव है जहां से कई खेल प्रतिभाएं निकली हैं। कुश्‍ती के कोच महावीर फौगाट का इसमें प्रमुख योगदान है। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान महावीर फोगाट की चार बेटियां हैं। गीता, बबीता, विनेश और रितु जो खुद अपने पिता महावीर फौगाट की तरह शानदार पहलवान हैं।


संबंधित समाचार