होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ASHES 2019: स्मिथ की जलवा बरकरार,लगाया दोहरा शतक,इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके

ASHES 2019: स्मिथ की जलवा बरकरार,लगाया दोहरा शतक,इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके

 

स्टीवन स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं।

स्मिथ ने 319 गेंदों पर 24 चौके और दो छक्कों की मदद से 211 रन बनाए। यह टेस्ट में उनका तीसरा दोहरा शतक है। इससे पहले के दोनों दोहरे शतक भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाए हैं। स्मिथ 438 के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। उनके बाद मिशेल स्टार्क 58 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कप्तान टीम पेन ने भी सीरीज में पहला अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए। वहीं स्मिथ का टेस्ट में 26वां शतक है। वह सबसे तेजी से 26 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डॉन ब्रेडमैन का नंबर है जिन्होंने सिर्फ 69 पारियों में 26 टेस्ट शतक पूरे किए थे। एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इस शतक को मिलाकर स्मिथ के एशेज में कुल 11 शतक हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन, जैक लीच और ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए। रूट के हिस्से एक अहम विकेट आया।

 


संबंधित समाचार