होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL2020: इन 2 खिलाड़ियों की कीमत पर अजिंक्य रहाणे जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स टीम से

IPL2020: इन 2 खिलाड़ियों की कीमत पर अजिंक्य रहाणे जुड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स टीम से

 

भारतीय टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे IPL 2020 के अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ने के लिए तैयार है। दिल्ली कैपिटल्स को हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम रहाणे के बदले में मयंक मारकंडे और राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स को देगी।

दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों ने कहा कि रहाणे को लेकर राजस्थान रॉयल्स से करार पूरा हो चुका है और अब केवल घोषणा की जानी बाकी है। उन्होंने कहा, हां, करार लगभग पूरा हो गया है और हम बीसीसीआई से अंतिम मंजूरी मिलने की इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अगस्त में रहाणे को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रहाणे के बदले में मयंक मारकंडे और राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स को देगी। राजस्थान रॉयल्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, हां, हम दिल्ली कैपिटल्स के हाथों ट्रेड कर रहे हैं। हम मारकंडे और तेवतिया को हासिल करेंगे, लेकिन इस पर भी अभी अंतिम मूंजरी मिलना बाकी है।


संबंधित समाचार