होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Encounter के बाद अब Vikas Dubey के 'आर्थिक साम्राज्य’ की बारी, ED ने शुरू की संपत्ति की जांच

Encounter के बाद अब Vikas Dubey के 'आर्थिक साम्राज्य’ की बारी, ED ने शुरू की संपत्ति की जांच

 

एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस से ईडी ने इससे जुड़ी जानकारी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा ईडी ने पुलिस से गैंगस्टर विकास दुबे, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के अलावा आपराधिक गतिविधियों में उसका साथ देने वालों की भी जानकारी मांगी है। ईडी ने साथ ही पुलिस से इन सभी के खिलाफ क्राइम मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी मांगी है।

गैंगस्टर विकास दुबे ने तीन साल में 15 देशों का दौरा किया हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकास की थाईलैंड और दुबई में संपति हैं। विकास ने दुबई और थाईलैंड में पेंटहाउस खरीदा हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ करीब 20 करोड़ की ज़मीन खरीदी थी। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों की मानें तो विकास दुबे पर करीब 5 हजार 200 करोड़ की प्रॉपर्टी हो सकती है।

जानकरी के लिए आपको बता दें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने कानपुर पुलिस हत्याकांड के आरोपी विकास को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उसे उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही थी। इसी दौरान पुलिस की कार पलट गई। तभी विकास दुबे फरार होने के इरादे से घायल सिपाही की पिस्तौल लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के भाजपा सांसद ने पीएम मोदी और सीएम योगी को बताया देश के लिए कलंक


संबंधित समाचार