होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अभिमन्यु को CMO में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने CM Nayab Singh Saini के OSD

अभिमन्यु को CMO में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने CM Nayab Singh Saini के OSD

 

Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रुप में मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। वहीं शुक्रवार को नए मुख्यमंत्री के कार्यालय (सीएमओ) को चलाने के लिए नई टीम गठित की गई है। सीएम नायब सैनी की टीम में ज्यादातर वहीं अधिकारी शामिल हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय का कामकाज संभालते थे। वहीं मुख्यमंत्री के ओएसडी के रुप में अभिमन्यु को नियुक्त किया गया है। 

 

कौन हैं अभिमन्यु?
बता दें कि अभिमन्यु पूर्व सीएम मनोहर लाल के पर्सनल सेक्रेटरी के रुप में भी कामकाज देख चुके हैं। बता दें कि मनोहर लाल के साथ अभिमन्यु कई साल से कार्यरत थे। जिस तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सहयोगी रहे हैं, उसी तरह अभिमन्यु ने मनोहर लाल के नेतृत्व में काम करते हुए पार्टी संगठन में नायब सिंह सैनी से कंप्यूटर की टाइपिंग सीखी थी।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini ) ने मंगलवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं सीएम पद की शपथ लेने के बाद वह शुक्रवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र कुरूक्षेत्र पहुंचे। जहां उनका काफी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी के दामों में आई तेजी, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड के रेट

 


संबंधित समाचार