होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली में आप की जीत पर अभय चौटाला ने दी केजरीवाल को बधाई और कहा...

दिल्ली में आप की जीत पर अभय चौटाला ने दी केजरीवाल को बधाई और कहा...

 

इनेलो नेता विधायक अभय सिंह चौटाला ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया है जो हिंदू, मुसलमान और हिंदुस्तान-पाकिस्तान के नाम पर वोट मांग रही थी।

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वो जल्दी जेल जाएंगे और जब वे जेल जाएंगे तो मैं खुद उन्हें छोड़ने भी जाऊंगा। विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा की वह नूंह जिले की 3 विधानसभा सीटों पर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं।

संगठन को मजबूत बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए दिशा निर्देश दे रहे हैं। इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन नहीं बल्कि यह ठग बंधन है। गठबंधन तो चुनाव से पहले होते हैं यह तो मौका परस्त गठबंधन है। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में हार के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करेंगे बैठक, हार पर होगी समीक्षा


संबंधित समाचार