होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नहीं होगा AAP और JJP का गठबंधन, अकेले चुनाव लडेगी AAP

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नहीं होगा AAP और JJP का गठबंधन, अकेले चुनाव लडेगी AAP

 

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जेजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों ही पार्टियों को 10 की 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। अब हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चर्चा थी कि ये दोनों पार्टिया मिलकर चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है। गोपाल राय ने कहा कि हरियाणा में चुनाव लड़ने की रणनीति पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी देशभर में जहां भी चुनाव लड़ेगी किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने हरियाणा की स्थिति पर आंतरिक समीक्षा कराई। इसमें रिपोर्ट नकारात्मक रही। इसके बाद पीएसी की बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना ठीक नहीं है।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों पर जननायक जनता पार्टी 7 और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। लेकिन जननायक जनता पार्टी के हिसार प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला को छोड़ कर कोई भी अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत जब्त होने तक नहीं बचा पाया था। हालांकि जननायक जनता पार्टी के नेता चुनावों के बाद भी ये बात कहते रहे हैं कि उनका आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन है और रहेगा।


संबंधित समाचार