होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

 

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा के हर जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कैथल में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व "इंडिया" गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया और रोहतक में आप वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में "मैं भी केजरीवाल" के पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल पूरे देश के नेता थे। वे पूरे देश में बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकसित और शिक्षित भारत चाहते हैं। कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करके अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया है। सारे नोटिस जब डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने स्टे कर दिए और उसके बाद एक नया नोटिस दिया। इस नोटिस के अगेंस्ट भी अरविंद केजरीवाल हाइकोर्ट गए, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं किया अरविंद केजरीवाल जी को चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी ने रातों रात गिरफ़्तार कर लिया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा भाजपा ने रात के अंधेरे में कायरतापूर्ण तरीके से बिना किसी सुबूत के अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके जेल में डाला है। ये इतिहास में पहली बार है कि किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके जेल में बंद किया गया है जिसके खिलाफ एक पैसे का भी सुबूत भाजपा और किसी एजेंसी के पास नहीं है। इसलिए भाजपा की इस साजिश का देश भर में विरोध हो रहा है और ईडी की कार्रवाई का। उसी सिलसिले आज प्रधानमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन हो रहा है और हरियाणा में भी भाजपा ने जो करोड़ों रुपए लगाकर दफ्तर बनाए हैं वहां पर भी प्रदर्शन हो रहा है। भाजपा ने कोयले की दलाली और शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त से 60 करोड़ रुपए का चंदा लिया है। इसके अलावा भाजपा ने पाकिस्तानी कंपनियों से भी चंदा लिया है। भाजपा ने पता नहीं किस साजिश की एवज में ये चंदा लिया है।

 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सिर फोड़ा, हाथ पैर तोड़े ये केवल तानाशाह सरकार में ही हो सकता है। सारी एजेंसियां और पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं और चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी चुनाव आयोग बैठे बैठे देख रहा है। इससे पता चलता है कि देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। इसलिए लोग अब लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। अबकी बार भाजपा का बोरिया बिस्तर बंधेंगे।  


संबंधित समाचार