होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

करतारपुर कॉरिडोर के पहले जत्थे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत जाएंगे 575 लोग

करतारपुर कॉरिडोर के पहले जत्थे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत जाएंगे 575 लोग

 

करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले पहले भारतीय जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल होंगे। केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि पहले जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के सांसद-विधायक भी शामिल हैं। भारत ने मंगलवार को गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंपी।

गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर भारत-पाकिस्तान ने श्रद्धालुओं के लिए कॉरिडोर का निर्माण किया है। भारत ने सीमा से गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक तक कॉरिडोर बनाया है। 24 अक्टूबर को दोनों देशों ने करतारपुर कॉरिडोर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कतारपुर गुरुद्वारे में जत्थे की अगुआई करेंगे। गुरुद्वारे में कार्यक्रम के बाद जत्था वापस पंजाब आ जाएगा। गुरुनानक देव ने अपने जीवन के अंतिम क्षण करतारपुर में ही गुजारे थे। इस बीच, खबर मिली है कि पाकिस्तान सरकार ने एसजीपीसी और डीएसजीएमसी के साथ पंजाब सरकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को ननकाना साहिब में अखंड पाठ और नगर कीर्तन की इजाजत देने से इनकार कर दिया।


संबंधित समाचार