होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में कोरोना से 14वीं मौत, अब तक 894 लोग संक्रमित

हरियाणा में कोरोना से 14वीं मौत, अब तक 894 लोग संक्रमित

 

हरियाणा में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। फरीदाबाद में 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। फरीदाबाद सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वहीं प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है। वही, रविवार को 7 नए मामले सामने आए है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 894 पहुंच चुकी है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 330 है। अब तक 551 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

दरअसल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से रविवार को जारी सुबह के बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद 3, सिरसा में 1,महेंद्रगढ़ में1, कुरुक्षेत्र में 2 मामले सामने आये है। अब तक 76528 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं जिनमें से 70845 निगेटिव तथा 14 इटेलियन नागरिकों समेत 894 पॉजिटिव पाए गए हैं। 4789 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। वहीं प्रदेश मे रिकवरी रेशो बढ़कर 61.63 फ़ीसदी हो गया है। प्रदेश में 551 मरीज ठीक हुए प्रदेश में कोरोना के अबतक 551 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है।

इनमें फरीदाबाद में 77, सोनीपत में 75, गुरुग्राम में 104, नूंह में 58, अम्बाला में 40, पलवल 36, झज्जर में 42, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, जींद में 15, यमुनानगर में 8, करनाल में 9, सिरसा में 6, यमुनानगर 8, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। इटली के भी 14 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, बोले- कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है


संबंधित समाचार