होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

करण मेहरा को निशा रावल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया,जमानत पर छूटे

करण मेहरा को निशा रावल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया,जमानत पर छूटे

 

ऐक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि करण के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विवाद बढ़ने के बाद निशा रावल ने करण के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल बाद में पुलिस ने करण को जमानत पर रिहा कर दिया है।

खबरों के अनुसार निशा रावल ने करण के खिलाफ सोमवार 31 मई की रात गोरेगांव इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और करण मेहरा को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। बाद में पुलिस ने जमानत पर करण मेहरा को रिहा कर दिया है।

आपको बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि कुछ दिनों पहले निशा रावल ने करण के साथ विवाद की ऐसी किसी भी खबर से इनकार किया था। करण मेहरा टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड रोल में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- भारत में पाए गए दो स्वरूप के नए नाम होंगे ‘डेल्टा’ और ‘कप्पा’,WHO ने किया ऐलान


संबंधित समाचार