होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यमुनानगर: युवक ने की आत्महत्या, खेत में फंदे से लटका मिला शव, जानें क्या है पूरा मामला

यमुनानगर: युवक ने की आत्महत्या, खेत में फंदे से लटका मिला शव, जानें क्या है पूरा मामला

 

यमुनानगर के औरंगाबाद में मानसिक रूप से परेशान युवक ने खेतों में पेड़ से फंदा लगाकर फांसी ले ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है व 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवक की पहचान अशोक कुमार निवासी औरंगाबाद के रूप में हुई।

सदर यमुनानगर के थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खेतों में पेड़ से लटके हुए युवक अशोक कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और शराब भी पीता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Panchkula: विवादित IG हेमंत कल्सन को जबरन रिटायर करने की सिफारिश को CM ने दी मंजूरी  


संबंधित समाचार