होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Rain: हरियाणा में बारिश से बदला मौसम, गिरा पारा; किसानों की बढ़ी टेंशन

Haryana Rain: हरियाणा में बारिश से बदला मौसम, गिरा पारा; किसानों की बढ़ी टेंशन

 

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में रविवार रात बारिश हुई। अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश ने रविवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक जिले में बारिश होती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिनभर ठंडक ऐसी रही कि घरों और कार्यालयों में कई जगह एसी ही नहीं, पंखे भी बंद रहे। दूसरी ओर, शहर और छावनी के कई इलाकों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी तो खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसानों की चिंता भी गहरा गई।

सुबह करीब सवा 11 बजे मौसम ने करवट ली। काली घटाएं छा गईं और देखते ही देखते अंधेरा छा गया। सुबह साढ़े 11 बजे हालात यह थे कि वाहनों को लाइटें जलाकर निकलना पड़ा, वहीं दूसरी ओर अंबाला छावनी के बाजारों में लगी आटो सेंसर वाली लाइटें भी अंधेरा होते ही स्वतः ही जलने लगीं। हालांकि करीब 10 मिनट बाद फिर से पूरी रोशनी हो गई थी।

सड़कों पर पानी, रोजमर्रा के काम प्रभावित

अंबाला शहर और छावनी के कई हिस्सों में बारिश के बाद पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों और पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और रिहायशी इलाकों में जलजमाव ने रोजमर्रा के कामकाज पर असर डाला। काम पर जाने वाले कर्मचारियों, दुकानदारों और जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को बारिश के बीच आवाजाही करनी पड़ी।

किसानों को फसल की चिंता

बारिश ने अन्नदाता की चिंता भी बढ़ा दी है। धान की कटाई और खेतों से उपज निकालने के दौर में लगातार बारिश होने से कृषि कार्य प्रभावित रहे। खेतों में नमी बढ़ने और कटी फसल के भीगने का डर किसानों की परेशानी बढ़ाता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रविवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन में ठंडक बनी रही। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।


संबंधित समाचार