होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Panchkula: विवादित IG हेमंत कल्सन को जबरन रिटायर करने की सिफारिश को CM ने दी मंजूरी  

Panchkula: विवादित IG हेमंत कल्सन को जबरन रिटायर करने की सिफारिश को CM ने दी मंजूरी  

 

हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने विवादित IG हेमंत कल्सन (IG Hemant kalson) को जबरन रिटायर (Retire) करने की तैयारी पूरी कर ली है। कल्सन काफी लंबे समय से विवादों से घिरे हुए चले आ रहे हैं। ताजा मामला पंचकूला सिविल अस्पताल (Panchkula Civil Hospital) में नशे की हालत में हंगामा करने से जुड़ा हुआ है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार से उन्हें वक्त से पहले जबरन रिटायर करने की सिफारिश की जा रही है।

इस मामले में जांच के लिए सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। सूत्रों के मुताबिक, कल्सन को वक्त पहले रिटायर करने की सिफारिश समिति ने भारतीय पुलिस सेवा रूल्स 18(3) में मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ के तहत की गई है। इसमें यह प्रावधान है कि जनहित में सरकार किसी भी विवादित अधिकारी को वक्त से पहले सेवानिवृत्त कर सकती है। जैसे ही केंद्र से सिफारिश पर मंजूरी मिल जाएगी, इसके बाद संबंधित अधिकारी को करीब तीन महीने का नोटिस व वेतन दिया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री कल्सन की सरकारी सेवा से रुखसती पर पहले ही सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। जिसके बाद अब बस कल्सन के पास न्यायालय जाने का ही रास्ता बचेगा। बता दें कि एचपीएस भर्ती कल्सन साल 2001 में आईपीएस (IPS) पदोन्नत हुए थे। उनका विवादों से काफी पुराना नाता है।



पंचकूला सिविल अस्पताल में नशे में किया था हंगामा
आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन नशे में धुत्त होकर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड (drug de-addiction ward) में भर्ती युवती के पास देसी शराब की बोतल, तंबाकू और गुटखा लेकर पहुंच गए थए। इतना ही नहीं उसने वार्ड में भर्ती युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया था। जब स्टाफ नर्स ने उसे रोकने की कोशिश की तो कल्सन ने गाली-गलौज कर दुर्व्यवहार किया और कहा कि ये मेरी हनीप्रीत है, आजा तुझे भी बना दूं। इसे बाद स्टाफ नर्स ने सेक्टर-7 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आईजी होमगार्ड हेमंत कल्सन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि कल्सन ने कुछ समय पहले ही इस युवती को नशा मुक्ति में भर्ती करवाया था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा : डंपर और टेंपो की जोरदार टक्कर, दो की मौत


संबंधित समाचार