होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने किया साफ, प्रदेश में नहीं लगेगा वीकेंड लॉकडाउन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने किया साफ, प्रदेश में नहीं लगेगा वीकेंड लॉकडाउन

 

हरियाणा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने यह साफ किया है कि प्रदेश में कोई वीकेंड लॉकडाउन नहीं होगा। दरअसल, सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशालय ने कहा कि सोशल मीडिया में 17 अप्रैल से वीकेंड लॉकडाउन लागू करने का एक आदेश फैलाया जा रहा है।

विभाग ने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए कहा, 'अलर्ट: हरियाणा में वीकेंड के दौरान लॉकडाउन लागू होने का फेक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। इसे पूरी तरह से नजरअंदाज करने की जरूरत है। राज्य अपराधियों के खिलाफ आपराधिक और दंडात्मक कार्रवाई करेगा।'

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि के बावजूद राज्य में औद्योगिक गतिविधियां बिना किसी बाधा के चलेंगी। उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल औद्योगिक गतिविधियों के बंद होने के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। पिछले वर्ष के अनुभव से सीखते हुए इस बार औद्योगिक गतिविधियों को रोका नहीं जाएगा, हालांकि वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"

वहीं, हरियाणा में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को चिंता ना करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना जारी रखना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

यह भी पढ़ें- 'हरियाणा की बात' कार्यक्रम में बोले CM- काेरोना मामलों में तेजी के मद्देनजर किसान खत्म करें आंदोलन


संबंधित समाचार